राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2021: ऐसे ही नहीं मिलेंगे रुपये, स्किल ट्रेनिंग होगी जरुरी, सरकार ने बदले नियम


राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता, लाभ, एप्लीकेशन  स्टेटस


राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2021: ऐसे ही नहीं मिलेंगे रुपये, स्किल ट्रेनिंग होगी जरुरी, सरकार ने बदले नियम

Rajasthan Unemployment Allowance Scheme-2021: राज्य की गहलोत सरकार ने बेरोजगारी भत्ता और इसे पाने वाली की संख्या में इजाफा जरुर कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही नियम और पात्रता में भी बड़ा बदलाव कर दिया है

राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ते (Rajasthan Unemployment Allowance Scheme-2021) के नियम कायदों में बड़ा बदलाव (Big change) किया है. इससे बेरोजगारी भत्ता ज्यादा लोगों को तो मिलेगा लेकिन इसके लिए बेरोजगारों को पहले कड़ी मेहनत (Hard work) करनी पड़ेगी. राज्य में पहले के मुकाबले शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता ज्यादा मिल सकेगा. यह भत्ता उन्हीं लोगों को मिलेगा जो वाकई इसके पात्र होंगे.

बेरोजगारी भत्ते के लिए अब राज्य सरकार ने नई शर्तें और नियम लागू किए हैं. भत्ते के लिए बेरोजगारों को अब घर बैठे बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा. इसके लिए पहले उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. स्किल डेवलपमेंट के कोर्स करने होंगे. यदि तब भी उन्हें नौकरी नहीं मिली तब जाकर सरकार बेरोजगारी भत्ता देगी.